9PM News Live /लखनऊ…

लखनऊ। थाना वजीरगंज के गोलागंज क्रिश्चियन कॉलेज रोड पर खराब सड़क होने के कारण बैटरी रिक्शा पलट गया। रिक्शा पलटने से चालक सहित रिक्शा पर सवार महिला गिर गयी। जहां लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं बुरी तरह घायल रिक्शा चालक को कुछ नौजवान युवकों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि रिक्शा में सवार महिला को मामूली चोट आई है। रिक्शा पलटने के बाद लोगो की भीड़ देख वहां से गुजर रहे नौजवान युवकों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रिक्शा चालक जोकि चौक के अकबरी गेट निवासी आसिफ है को उठाकर तुरंत बलरामपुर हॉस्पिटल पहुचा कर भर्ती कराया। वही घायल रिक्शा चालक को उसके ही बैटरी रिक्शा में बैठा कर एक युवक ने खुद रिक्शा चलाकर और साथ में मदद के लिए मौजूद लड़कों ने अस्पताल पहुचकर भर्ती कराया। आपको बताते चलें राजधानी लखनऊ में सड़कों से बुरे हाल है। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी उनकी मरम्मत नही की जा रही है। खराब सड़कों के चलते आए दिन बड़े हादसे होते हैं। जहां स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जाती है तो वही इस तरह से शहर में खुद पड़ी सड़के बया करती ब की बड़े-बड़े दावे सिर्फ कागजों में ही सीमित है।…