धूमधाम से मनाया गया “भारतीय भाषा उत्सव” कार्यक्रम…

0

9 PM News Live / लखनऊ…

महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में “भारतीय भाषा उत्सव” के रूप में धूमधाम से मनाया गया…

लखनऊ /11 दिसंबर.. कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान लखनऊ (साक्षरता निकेतन) द्वारा महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में “भारतीय भाषा उत्सव” के रूप में धूमधाम से मनाया गया| जहाँ जनपद के विभिन्न केन्द्रों में निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ, गोष्ठी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए, वही दूसरी और इंडिया लिटरेसी बोर्ड के पुस्तकालय में विभिन्न केन्द्रों के आये प्रतिभागियों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया| इंडिया लिटरेसी बोर्ड के श्री राम चन्द्र यादव ने संस्था के इतिहास एवं पुस्तकालय से जुडी महत्वपूर्ण विभूतियों से अवगत कराया| पुस्तकालय प्रभारी जयंतिका दास ने बताया की पुस्तकालय की शुरुआत साईकिल से हुई थी और अब इस केन्द्रीय पुस्तकालय में 70 हजार पुस्कतों का संग्रह है| संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार खरे ने महाकवि सुब्रह्म्यम भारती के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा की पुस्तके व्यक्ति के व्यक्तित्व का आइना होती है, हमें पुस्तको में गहरी रूचि लेनी चाहिए| विज्ञानं फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर श्री विपिन कुमार ने भाषा एवं साहित्य पर प्रकाश डाला| मोहनलालगंज के पाण्डेय काम्प्लेक्स केंद्र में काव्य पाठ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सुश्री सुधा सिंह ने विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया| महेंद्र इंस्टिट्यूट में निबंध प्रतियोगिता, प्रशिक्षण केंद्र खुजौली में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीता श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरित किया| समस्त केन्द्रों सहित साक्षरता निकेतन परिसर में गोष्ठी एवं सम्भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर पुस्तकालय भ्रमण कराया गया| कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी शुभम मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया| धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के श्री आई पी गुप्ता एवं गौरी शंकर ने किया| इस अवसर पर अनुदेशको सरिता राठोर, अनीता आनंद, मीनू मिश्र, पियंका, पूजा देवी, पूजा वर्मा, रामलली, सुनीता, शिप्रा, मंजू वर्मा, महेंद्र कुमार, राजेश्वरी, निशा सहित संस्थान के सौरभ भारद्वाज एवं कई केंद्र के प्रशिक्षनार्थियो ने अपनी विशेष भूमिका का निर्वहन किया|

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें