सदस्यता ग्रहण समारोह 250 से ज्यादा क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता…

0
9 PM News Live / लखनऊ…
रायबरेली से सैंकड़ो लोगो ने मौजूदा ज़िला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह जी के नेतृत्व में अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
स्वर्गीय अखिलेश सिंह के बेहद करीबी लोगों में से दिनेश सिंह भी रहे मौजूद…
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में चौतरफा अराजकता है। भाजपा नेताओं और सरकार से त्रस्त लोग ले रहे है कांग्रेस की सदस्यता।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में जातिगत उत्पीड़न और महिला हिंसा और दरिंदगी के मामलों में अव्वल रहा है। बेरोजगारी अपने चरम पर है।  महंगाई के चलते लोगो की कमर टूट गयी है। प्रदेश के 65 फीसद अभिभावक अपने बच्चों की फीस नही भर पा रहे है। और सूबे के मुख्यमंत्री और उनका अमला बेशर्मी से प्रदेश की जनता की आय बढ़ने और बेरोजगारी घटने की बात कर रहे है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह लखनऊ ज़िला प्रभारी रमेश शुक्ला सहित ज़िला अध्यक्ष वेद त्रिपाठी प्रवक्ता शुचि विश्वास मौजूद रही।
हरचंदपुर के दिनेश सिंह सदस्य ज़िला पंचायत के साथ दलीप तिवारी , भिकारी पश्चिम पासी मनोज तिवारी नागेश्वर बहादुर सिंह सदगुरुदेव लोधी क्रांति कुमार सिंह पूर्व प्रधान गंगाधर अवस्थी पूर्व प्रधान रमेश सिंह रूद्र प्रताप सिंह बचन सिंह राम अवध सिंह चंद्रभान सिंह डब्लू द्विवेदी राजू सिंह विजय सिंह अमर बहादुर सिंह रामवीर लोधी भानु सिंह मुन्ना कश्यप राम सजीवन सिंह अशोक पासी अकबाल भदोरिया अजय प्रताप सिंह आदि ने सदस्यता ग्रहण की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें