नक्खास व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, कई लोग किये गए सम्मानित…

0

9 PM News Live / लखनऊ…

नक्खास व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, कई लोग किये गए सम्मानित…

लखनऊ। कल दिनांक-15 मार्च, दिन सोमवार को नक्खास व्यापार मंडल का हुआ विस्तार। नक्खास व्यापार मंडल के विस्तार में मौजूद रहे व्यापार मंडल के कई पदाधिकारीगण। साथ ही नक्खास व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री पद पर मनोनीत किए जाने से खुश होकर उन्हें सम्मानित भी किया। साथ ही नखास व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों के हितों को लेकर चर्चा भी की गई। इस चर्चा में व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से बाहर निकालना और उनकी मदद के लिए हमेशा वक्त बेवक्त खड़ा होना नखास व्यापार मंडल की खासियत रही है। नखास व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी व महामंत्री नीरज अग्रवाल ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपील की है कि नखास में किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी ना हो और अगर किसी भी पदाधिकारी के पास किसी भी व्यापारी का मदद के लिए फोन आता है तो उसकी परेशानी को सुनकर तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने की जल्द कोशिश की जाए। इसके साथ ही नक्खास व्यापार मंडल ने अशरफाबाद के पार्षद आफताब आलम को नखास व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित भी किया और उनसे भी व्यापारियों के हितों को लेकर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में नक्खास व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही नक्खास मार्किट के व्यापारी भी भरी संख्या में मौजूद रहे।

शमशाद खान की रिपोर्ट…

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें