किसानों के लिए लड़ती रहूंगी, इसके लिए चाहे 100 दिन लगे या 100 साल :- प्रियंका गांधी

0

9 PM News Live / लखनऊ…

किसानों के लिए लड़ती रहूंगी, इसके लिए चाहे 100 दिन लगे या 100 साल :- प्रियंका गांधी

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में चल रहा है किसान महापंचायत का आयोजन किसान महापंचायत के आयोजन में मेरठ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी के स्वागत में रास्ते में दर्जनों जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत मेरठ जिले के कैली में किसान महापंचायत को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ट्रैक्टर से पहुंची थी किसान महापंचायत में, जहां किसानों का उमड़ा था जनसैलाब प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि मुझ में जब तक दम है तब तक आपके लिए लड़ती रहूंगी इसके लिए चाहे 100 दिन लगे या 100 साल हो जाएं।

प्रियंका गांधी को महिलाओं ने भेंट की रामचरितमानस की प्रति और दिया आशीर्वाद…

प्रियंका गांधी ने कहां कि राहुल गांधी ने संसद में किसानों की मौत का मुद्दा उठाया लेकिन किसानों की मौत पर सभी मौन रहे, संसद में कोई सत्ता पक्ष का खड़ा भी नहीं हुआ। किसानों का अपमान किया गया, किसानों का आंदोलनजीवी और परजीवी कहकर अपमान किया गया। प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर की तरह गांव-गांव आंदोलन कीजिए जब जब आप संकट में होंगे कांग्रेस आपके साथ खड़ी होगी, दुख हो या सुख हम आपके पास जरूर पहुंचेंगे, हम आपके कर्जदार हैं और आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। जब तक मुझ में दम है तब तक मैं आपकी लड़ाई मैं लडूंगी। किसान पंचायत के लिए मेरठ पहुंची कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी को महिलाओं ने भेंट की रामचरितमानस की प्रति और दिया आशीर्वाद।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें