अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का गठन…

0
 9 PM News Live / लखनऊ…
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का गठन
लखनऊ 28 फरवरी। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की बैठक बेरी वाटिका,चन्दर नगर, आलमबाग लखनऊ में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सम्मिलित हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी अवस्थी एवं महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने विचार विमर्श के उपरान्त डॉ  सुषमा मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष एवं एम पी दीक्षित को प्रदेश सचिव मनोनीत किया।
जनपद स्तर पर अजय अवस्थी को लखनऊ का जिला अध्यक्ष एवं सूर्य कान्त तिवारी को जिला सचिव मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी अवस्थी जी ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पूरी क्षमता एवं निष्ठा से सम्पूर्ण ‌प्राणियों की सेवा का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर प्रमुख पदाधिकारियों में कोमल द्विवेदी, दयाशंकर पाण्डेय, आर के त्रिपाठी, प्रेम कुमार मिश्र, विजय त्रिपाठी, राजीव शुक्ला, रश्मि तिवारी, प्रतिभा दीक्षित, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, अंजनी कुमार दीक्षित, ए एम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरदोई क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह जी और सर्वोदय व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अतुल शुक्ला को संस्था का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया!
सभा का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें